देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून पहुंचे और वहाँ भर्ती लोकगायक गोविंद दिगारी के पिताजी हिम्मत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। हिम्मत सिंह बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उपचाररत हैं।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सक टीम से उपचार प्रक्रिया और वर्तमान स्थिति पर जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लोकपरंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक कलाकारों व उनके परिवारों के प्रति सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ सहयोगात्मक रुख रखती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री गोविंद दिगारी और उनके परिजनों से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा श्री हिम्मत सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामनाएँ भी व्यक्त कीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *