भारतीय स्काइडाइवर शीतल महाजन ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने 21 हजार 500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाई। ऐसा करने वाली वह पहली महिला हैं। महाजन 17 हजार 444 फीट की ऊंचाई पर काला पत्थर चोटी पर उतरी। शीतल महाजन एक प्रसिद्ध भारतीय स्काइडाइवर हैं, जिन्‍होंने इस विधा में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्‍हें वर्ष 2001 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *